गड़वार (बलिया)।
जनऊबाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब जनऊपुर के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में नूरपुर की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नूरपुर ने सुखपुरा को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
दिवा-रात्रि मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुखपुरा की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 43 रन ही बना सकी। जवाब में नूरपुर के बल्लेबाजों ने संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नूरपुर ने कुकुरभुका की टीम को रोमांचक संघर्ष में एक विकेट से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के प्रांतीय सदस्य उपेंद्र पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में सज्जाद और विनीत ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई। जावेद मुख्तार स्कोरर तथा अभिषेक एवं अब्दुल जमाल कमेंटेटर रहे।
कार्यक्रम के दौरान परवेज, राशिद, रुस्तम, पवन, विशाल, राधेश्याम, राकेश, कुबेर, जलील, रईश, सदरे आलम, मैनुद्दीन, पिंटू, रिजवान, आफताब सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437