वाराणसी न्यूज :-
अखिल भारतीय सनातन न्यास, जैतपुरा वाराणसी द्वारा आयोजित बागेश्वरी देवी प्रांगण में सोमवार को कथा के प्रथम दिवस राष्ट्रीय कथा वाचक एवं मानस मर्मज्ञ पातालपुरी पीठाधीश्वर बालक देवाचार्य महाराज ने गुरु वंदना करते हुए कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस घोर कलयुग में यदि मनुष्य सभी बाधाओं से मुक्ति चाहता है तो उसे प्रति दिन सत्संग करना होगा क्योंकि जैसे मनुष्य यदि भूखा है तो उसे अन्न ग्रहण करना चाहिए उसी प्रकार यदि मन अशांत है तो आत्मा की शांति हेतु उसे प्रभु का सदैव स्मरण करना चाहिए । कथा के प्रथम दिवस के अवसर पर बालक देवाचार्य महाराज सनातन संस्था से गुरु राज प्रभु महंत अवध किशोर दास बागेश्वरी मिश्रा महंत बागेश्वरी देवी मंदिर बाबा प्रेम शरण दास महाराज के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कथा का विधिवत्त शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर काशी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित वेद प्रकाश मिश्र ‘कलाधर’ ने कहा कि रामचरितमानस हमें परिवार के साथ-साथ हमारा समाज के प्रति क्या दायित्व है इसे भी समय-समय पर हमें बतलाता है हमें यह ग्रंथ हमेशा अध्ययन करते रहना चाहिए तथा राम कथा का श्रवण करने से ही हम सदैव सुखी रह सकते हैं। अंत में व्यास पीठ की आरती डॉक्टर अजय जायसवाल, जयशंकर गुप्ता, राजेश सेठ, डॉक्टर पुष्पा जायसवाल, डॉक्टर गीता चौबे, भैयालाल जी, रवि शंकर सिंह, किशोर सेठ, प्रमोद यादव मुन्ना, सुजीत कुमार ने उतारी।
संगीतमय प्रवचन पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

समिति द्वारा सोमवार को सुबह संगीतमय रामकथा प्रारंभ के पूर्व बागेश्वरी देवी प्रांगण स्थित श्री रामकथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी प्रांगण से नागकुआ, डिगिया प्लाट, राजापुरा, गोपाल बाग कॉलोनी होते हुए पुनः कथा स्थल पर आकर संपन्न हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर एवं बच्चे, भक्तगण व डमरू दल के कार्यकर्ता उद्घोष करते हुए जय श्री राम, सनातन धर्म की जय तथा हर हर महादेव के नारे लगाते हुए चल रहे थे। आगे आगे कथा के मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल अपनी धर्मपत्नी ममता जायसवाल के साथ चल रहे थे तथा पातालपुरी पीठाधीश्वर बालक देवाचार्य महाराज चल रहे थे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437