भ्रामक झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर शांतिय माहौल को भी भंग करने की मनबढ़ों द्वारा बराबर की जा रही कोशिशों के मद्देनजर। सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर भी उंगली उठाने की नाकाम कोशिशें
दिनांक 30.05.2026 को ग्राम सभा मेंहदीगंज थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी में हनुमान की प्रतिमा विखंडित होने के संबंध में एक न्यूज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था उक्त न्यूज के जांच के क्रम में मैं प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा तो मौके पर मंदिर के पुजारी बबलू यादव पुत्र डंकर भगत निवासी ग्राम नागपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष मोबाइल नंबर -7398118056 मौजूद मिले जिनके द्वारा बताया गया
कि पिछले 16 वर्षों से हनुमान की प्रतिमा यही पर है तथा गांव के लोग पूजा पाठ करते चले आ रहे है। करीब 06 वर्ष पहले मेरे परिवार के बच्चे इसी जगह खेल रहे थे खेल खेल के दौरान ही मूर्ति की दाहिने हाथ का पंजा टूट कर गिर गया। मूर्ति के बगल में ही हम लोग नए मंदिर का निर्माण करा रहे हैं
जैसे ही मंदिर का निर्माण पूरा हो जाता हैं तो इस विखंडित मूर्ति को गंगा विशरजीत कर नए प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कराया जाएगा। पुजारी का कहना है कि ऐसे ही करीब 03 वर्ष भी किसी के द्वारा एक भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर चलाया गया था। मौके पर कोई विवाद नहीं है।शांति व्यवस्था कायम है।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465