वाराणसी।
जहां एक तरफ शहर की सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण बड़ी समस्या बनता जा रहा है, वहीं वाराणसी के दशाश्वमेध चौकी पर तैनात कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह अपनी जिम्मेदार ड्यूटी और कर्तव्यनिष्ठा से लोगों के बीच अलग पहचान बना रहे हैं।हर रोज सुबह होते ही कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह दशाश्वमेध और आसपास के सुमेर क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते नजर आते हैं।
सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण पर उनकी पैनी नजर रहती है, ताकि आम लोगों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह सिर्फ ड्यूटी निभाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरे क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक भी करते हैं। उनकी तत्परता और मुस्तैदी का असर यह है कि क्षेत्र में यातायात और आवाजाही व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु दिखाई देती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह जिस तरह से कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्र में घूमकर अतिक्रमण और व्यवस्था पर नजर रखते हैं, वह पुलिस की जिम्मेदार कार्यशैली का बेहतरीन उदाहरण है।वास्तव में इसे ही कहते हैं जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाना, जहां एक पुलिसकर्मी सिर्फ वर्दी नहीं पहनता बल्कि अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाता है।










Users Today : 12
Users This Year : 24740
Total Users : 37333
Views Today : 18
Total views : 73477