बलिया
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह के निवेदन पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) का बलिया आगमन हो रहा है। वह बांसडीह रोड स्थित बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
आयोजकों के अनुसार, रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 5 जून 2026 से होगा, जबकि शिव महापुराण कथा 9 जून से 15 जून 2026 तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं महायज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर









Users Today : 21
Users This Year : 24749
Total Users : 37342
Views Today : 39
Total views : 73498