पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चन्दौली
भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए नगर पालिका परिषद एवं रेलवे प्रशासन द्वारा राहगीरों और यात्रियों के लिए निःशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह प्याऊ और वाटर कूलर लगाए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
नगर पालिका ने लगाए टेंट वाले प्याऊ

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सोनू किन्नर ने बताया कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों से प्रतिदिन लगभग 4000 यात्रियों का आवागमन होता है, जिससे लोगों को काफी आराम मिलेगा।
प्याऊ स्थलों पर टेंट और कूलर भी लगाए गए हैं, ताकि राहगीर धूप से बचकर कुछ समय आराम कर सकें और ठंडा पानी पी सकें। उन्होंने कहा कि “जल जीवन का अनमोल रत्न है, इसे बचाने का सभी को जतन करना चाहिए।” नगर पालिका की ओर से लगाए गए इन प्याऊ केंद्रों पर आने-जाने वाले लोगों को निशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
रेलवे परिसर में वाटर कूलर, DRM बोले- यात्री सेवा सबसे बड़ा कर्तव्य

वहीं रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे परिसर में वाटर कूलर की व्यवस्था की है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा ने बताया कि भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सेवा करना ही रेलवे का सबसे बड़ा कर्तव्य है।
रेलवे परिसर में लगाए गए वाटर कूलर से प्रतिदिन हजारों यात्रियों और राहगीरों को राहत मिल रही है। मुख्य गेट, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के पास कूलर लगाए गए हैं।
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने नगर पालिका और रेलवे प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि 45 डिग्री के तापमान में ठंडा पानी किसी वरदान से कम नहीं है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 26
Users This Year : 24754
Total Users : 37347
Views Today : 46
Total views : 73505