रामनगर के बलुआ घाट स्थित निषाद समाज द्वारा विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव का भव्य सम्मान किया गया। निषाद समाज के लोगों ने कहा कि हर संकट की घड़ी में विधायक सौरभ श्रीवास्तव उनके बीच उपस्थित रहते हैं और हमेशा समाज के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। समाज के लोगों का यह भी कहना था
कि कई बार आग्रह करने के बावजूद विधायक सम्मान समारोह में आने से विनम्रतापूर्वक मना कर देते थे, लेकिन आज रामनगर भ्रमण के दौरान निषाद समाज के लोग उन्हें अपने कार्यक्रम स्थल पर ले गए, जहां पूरे उत्साह और सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया गया।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459