सकलडीहा
विकास खण्ड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमे बीडीओ ने पात्रों को चिन्हित कर आवास और शौचालय के लिए चयनित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जल्द रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराए।
आपको बता दे कि सकलडीहा विकास खण्ड में 104 ग्राम पंचायत है। इनगावों दिब्यागो, विधवा, विकलांग और वनवासियों को चिन्हित कर आवास की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से आवास से वंचित पात्र लोगों को आवास मुहैया कराना है।जिसको तय समय मे प्राथमिकता से पूरा कर रिपोर्ट भेजा जाय। इसी तरह सकलडीहा विकास खण्ड को 1200 निजी शौचालय का लक्ष्य मिला है।
इसमे हर गांव को 10 शौचालय पात्र लोगो को देना है।इसका भी स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराना है।बीडीओ ने कहा कि शासन के मंशा अनुरूप शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले। गांवो मे साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो।वही एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने कहा कि गर्मी को देखते हुए सचिवालय पर पेयजल की व्यस्था हो।इसके साथ ही शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो।
इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ एमआई अनिल सिंह,पवन दुबे, संजय यादव, संदीप गौतम,शशिकांत भारती, अरबिंद गौतम,प्रिया मौर्या, राम सिंह,बाबूलाल, अमित कुमार,रजनीश कुमार, बिनय कुमार सहित अन्य अधिकारी और सचिव मौजूद रहे।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465