पुलिस के मुताबिक आंचल ठाकुर ने अपने पति पवन ठाकुर को बंधक बनाकर पहले पिटाई की, फिर जबरन जहर पिलाया और बिजली का करंट लगाकर मार डाला बताया गया कि आंचल और पवन की शादी 6 साल पहले हुई थी। कुछ समय बाद आंचल के अपने ही भतीजे अंकित से अवैध संबंध हो गए थे। पवन ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया था और इसका विरोध करता था
आरोप है कि 22 मई को पवन को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस जांच में आंचल, उसके प्रेमी अंकित, अंकित की बहन शिखा और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर की भूमिका सामने आई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459