चन्दौली सकलडीहा
हीट वे को देखते हुए शासन प्रशासन की ओर से जलकर जल निगम और जलजीवन मिशन के अधिकारियों को पेयजल की व्यवस्था दुरूस्थ रखने का निर्देश है। इसके बाद भी टिमिलपुर में बीते एक साल से स्टार्ट की समस्या को लेकर हजारों उपभोक्ता इस तपीश और आसामनी आफत में पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर कस्बावासियों में भारी आक्रोश है।
सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर में जलनिगम की दो ट्यूववेल है। जिससे सकलडीहा कस्बा,नागेपुर,टिमिलपुर,तेन्दुई,सिरोहुपुर,दुर्गापुर और ईटवा गांव के करीब पच्चास हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घर पेयजल की आपूर्ति होती है। बीते दो साल पूर्व जलनिगम की प्रथम ट्यूववेल की मोटर खराब होने के कारण बंद होगया था। व्यापारियों के हो हल्ला के बाद एक साल बाद मोटर लगाया गया।
लेकिन स्टार्ट नहीं लगाये जाने के कारण एक ट्यूववेल से पानी टंकी को भरने में 6 से आठ घंटा लग जाता है। ऐसे में मात्र उपभोक्ताओं को दस से पन्द्रह मिनट पानी मिल पाता है। इस तपीश में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। जबकि शासन की ओर से हीट वे को देखते हुए पेयजल आपूर्ति दुरूस्थ रखने को बताया गया है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभाग के माध्यम से स्टार्ट लगवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कराया जायेगा।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465