चन्दौली सकलडीहा,
आसमान से बरस रही आग और तपीश से जनजीवन बेहाल है। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को जिले भर में पेयजल की व्यवस्था को अधिकारियो को निर्देशित किया था। इस क्रम में मंगलवार को डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने विकास खंड के 104 गांवों में मिनी थर्मस वाटर लगवाया। पंचायत विभाग की इस पहल से ग्रामीणों को काफी सहुलियत हुई है।

बीते दो सप्ताह से हीट वे की समस्या से आमजनमानस परेशान है। पशु पक्षी से लेकर जानवर तक बेहाल है। अस्पतालों में मरीजों की सुबह शाम भीड़ लग रहा है। ऐसे में शासन की ओर से बिजली पानी की व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है।
सेामवार को चंदौली मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जिलाधिकारी को बिजली के साथ गांव स्तर पर पेयजल की व्यवस्था कराये जाने को बताया था। इस क्रम में विकास खंड के कुल 104 गांवों के ग्राम पंचायत भवन पर मिनि थर्मस वाटर लगाया गया। इसके साथ ही बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत शुरू कराया।
इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार हर गांवों में शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दिया गया है। ब्लॉक मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों पर व्यवस्था करा दिया गया है।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536