वाराणसी। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल गश्त अभियान चलाया।
इसी क्रम में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नागायच, एसीपी अपूर्व पांडेय एवं कैंट थाना प्रभारी राज किशोर पाण्डेय ने पुलिस फोर्स और समस्त चौकी प्रभारियों के साथ मिंट हाउस, नदेसर, अर्दली बाजार, पक्की बाजार और कचहरी क्षेत्र समेत कई प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करते हुए कई स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया गया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकरीद को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443