मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में एक नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है। जयकर कलां जंगल में 20 अप्रैल से लापता एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ-पैर कटा शव पेड़ से लटका मिला। शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की शिनाख्त मुन्ना लाल यादव उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में हुई है। वह स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसी गांव का रहने वाला था और दिनांक 20 अप्रैल 2026 से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज कराई थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस नृशंस हत्या से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।पुलिस लोगों से पूछताछ कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 11
Total views : 73319