बैंड-बाजों की धुन और जय-जयकारों के बीच निकली इस शोभा यात्रा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भगवान परशुराम की यह शोभा यात्रा राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग, महिलाएं और युवा शामिल हुए। सिर पर साफा बांधे, हाथों में ध्वज-पताका लिए श्रद्धालु ‘जय परशुराम’ के नारे लगा रहे थे।
शोभा यात्रा लॉयर्स कॉलोनी से चलकर पटपरी, मुख्य बाजारों और विभिन्न मार्गों से होती हुई दयालबाग स्थित हरिओम सेवा सदन पर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।
समापन स्थल हरिओम सेवा सदन पर भगवान परशुराम की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य था।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438