वाराणसी।
कमिश्नरेट के सिगरा थाना क्षेत्र में लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई से लल्लापुरा इलाके में ऑनलाइन लॉटरी का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी संचालित करने वाले लोग अब सतर्क नजर आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, सिगरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा कई स्थानों पर जांच-पड़ताल और छापेमारी की कार्रवाई किए जाने के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर लंबे समय से कुछ लोग युवाओं को लालच देकर अवैध खेल में धकेल रहे थे, जिससे कई परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे थे।
पुलिस की सख्ती के बाद अब ऐसे कारोबारियों में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
वहीं क्षेत्रीय नागरिकों ने सिगरा पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे समाजहित में जरूरी कदम बताया है।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438