वाराणसी।
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सोनू प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति, निवासी ग्राम अमरा खेड़ा, थाना रोहनिया, वाराणसी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में मुकदमा संख्या 0099/2026 धारा 64(2m)/351(4)/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी को 23 मई 2026 को सेंट स्टेपन्स स्कूल के सामने, साहिबगंज, रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस गिरफ्तारी में थाना रामनगर पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 9
Total views : 73538