लोहता:
थाना क्षेत्र की कोटवा पुलिस चौकी की कमान अब उपनिरीक्षक ऋतुराज मिश्रा संभालेंगे। इससे पहले लोहता कस्बा इंचार्ज के तौर पर उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसा था।लोहता में तैनाती के दौरान ऋतुराज मिश्रा ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर भारी मात्रा में गांजा पकड़ा था। साथ ही क्षेत्र में हुई तीन बैटरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा था।
उनकी कार्यशैली को लेकर उच्चाधिकारियों ने भी सराहना की थी। कोटवा चौकी का प्रभार संभालने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। नवागत चौकी इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा ने कहा कि अतिसंवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रहेगी। मादक पदार्थ तस्करी, चोरी और अन्य अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और क्राइम कंट्रोल पहली प्राथमिकता होगी।स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि ऋतुराज मिश्रा के आने से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438