जौनपुर
जिले के बाबागंज मोकलपुर क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब भाजपा से जुड़े सम्मानित परिवार एवं जिला प्रतिनिधि/पूर्व भाजपा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य विशाल सेठ के पूज्य दादा स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद (छगनलाल) सेठ के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख और शोक का माहौल व्याप्त हो गया।
इस दुःखद घड़ी में मानवता और सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा स्वयं उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद (छगनलाल) सेठ जी एक सरल, सम्मानित एवं समाजहित में सोच रखने वाले व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उनकी इस आत्मीय उपस्थिति और संवेदनशील व्यवहार की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर दुःख की घड़ी में पहुंचना यह दर्शाता है। कि सुरेश कुमार शर्मा केवल एक नेता नहीं बल्कि समाज के सुख-दुःख में खड़े रहने वाले जनसेवक हैं।
क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं। जो बिना किसी स्वार्थ के लोगों के दुःख में शामिल होते हैं। यही कारण है। कि सुरेश कुमार शर्मा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। और युवा वर्ग से लेकर सामाजिक संगठनों तक उनके कार्यों की चर्चा हो रही है।
व्यक्ति चला जाता है। लेकिन उसके संस्कार और समाज के प्रति उसका योगदान हमेशा जीवित रहता है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।










Users Today : 24
Users This Year : 24863
Total Users : 37456
Views Today : 54
Total views : 73686