चुनार, मीरजापुर।
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, चुनार के लिए गर्व का क्षण है बी.फार्म एवं डी.फार्म के अंतिम वर्ष के कुल 58 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों में चयन। यह सफलता संस्थान की प्रशिक्षण एवं नियोजन इकाई के सतत प्रयासों का परिणाम है।
एपेक्स फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के नेतृत्व में आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत 52 विद्यार्थियों का चयन मैंगोज़ऑरेंज (मेडीप्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़), हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश में उत्पादन विभाग हेतु ₹2.15 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ। वहीं 6 विद्यार्थियों का चयन मैक्लियॉड्स फार्मास्यूटिकल्स, इंदौर में हुआ, जहाँ सफल प्रशिक्षण उपरांत ₹2.50 लाख वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से संपन्न हुई।
इस उपलब्धि पर चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।
प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के सफल संचालन में डॉ. विवेक कुमार पटेल, डॉ. अभय वर्मा एवं श्री योगेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद संस्थान ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।











Users Today : 50
Users This Year : 24824
Total Users : 37417
Views Today : 88
Total views : 73617