चन्दौली दुल्हीपुर
क्षेत्र के कर्बला के आगे लगा खुला विद्युत ट्रांसफार्मर लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय समाजसेवी मुस्तफा अंसारी का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास अक्सर बच्चे खेलते रहते हैं और मवेशियों का भी आना-जाना लगा रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
मुस्तफा ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि खुले तारों और ट्रांसफार्मर से करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर के चारों ओर जाली या सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।











Users Today : 64
Users This Year : 24838
Total Users : 37431
Views Today : 102
Total views : 73631