चंदौली
अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के चौथे स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय पर देश प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारियो के साथ समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान आगामी 30 अगस्त को प्रयागराज में पटवा समाज के मेघावी डाक्टर ,इंजिनियर,आईएएस,पीसीएस सहित अन्य विभाग में कार्यरत अधिकारी और मेघावी टॉपरों को पटवा अलंकार रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने डा.ईश्वरचंद सागर पटवा को राष्ट्रीय कार्यवाहक महामंत्री नियुक्त किया। अंत में चौथे स्थापना दिवस पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दिया।
अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की ओर से बीते दिनों प्रदेश भर में निकाली गयी रथ यात्रा,सकलडीहा और लखनऊ में आयोजित भव्य विशाल कार्यकम को लेकर समीक्षा किया गया।
इसके साथ ही पटवा समाज की ओर से आने वाले विधान सभा और पंचायत चुनाव में बढ़चढकर भाग लेने पर चर्चा किया गया। इसके पूर्व सर्व सम्मत से राष्ट्री मंत्री डा.ईश्वर चन्द्र सागर पटवा को कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौपा गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रयागराज में आगामी 30 अगस्त को प्रयागराज में समाज के मेघावी को पटवा अलंकर रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय किया गया।
इस मौके पर प्रधान संरक्षक आरके सिंह देववंशी,राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा,तुंगनाथ पटवा,डा.सागर पटवा,प्रदेश अध्यक्ष ओमजी पटवा,सुरेश पटवा,प्रमोद देववंशी,अरविंद पटवा,आनंदी पटवा,सतेन











Users Today : 65
Users This Year : 24839
Total Users : 37432
Views Today : 103
Total views : 73632