वाराणसी के नमो घाट पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था के तहत थानाध्यक्ष पर्यटक गौरव कुमार,उपनिरीक्षक अंकित कुलक्षेत्र अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान नाविकों को लाइफ जैकेट सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक मासूम बच्ची घाट पर रोते हुए भटक रही है। पुलिस टीम ने तत्काल बच्ची को संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में बच्ची को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया।
परिजनों ने बताया कि वे गोपीगंज से घूमने आए थे और फोटो खींचने के दौरान बच्ची बिछड़ गई थी। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पर्यटक पुलिस टीम का आभार जताया।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633