चन्दौली सकलडीहा,
आल इंडिया दवा विक्रेता संघ के आवाहन पर बुधवार को सकलडीहा कस्बा सहित आसपास की पांच दर्जन से अधिक दवा की दुकानें बंद रही। इस दौरान दवा कारोबारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पूरे दिन दवा की दुकानें बंद होने से पीड़ित लोग दवा के लिये दर दर भटकते रहे।

दवा विक्रेता संघ की ओर से ऑन लाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाये जाने की मांग उठाया है। इसके साथ ही जीएसआर 817 की अधिसूचना वापस लेने की मांग उठाया। नकली ऑनलाइन दवाईयों से देश को सुरक्षित करने की मांग किया। दवा विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या के आवाहन पर सकलडीहा अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरी दुकानें बंद रही। सकलडीहा अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सरकार के सामने संघ की ओर से कई बार मांग किया गया है। संघ के आवाहन पर सकलडीहा,नागेपुर,तेन्दुई,चतुर्भुजपुर, नईबाजार सहित आसपास के कुल 50 से अधिक दवा की दुकाने बंद रही।
बंद के समर्थन में दवा विक्रेता शीतल पाठक,मनीष कुमार,रामप्यारे दूबे, राजेश चौरसिया,दिनेश दिलीप,रामअवतार सहित अन्य रहे।











Users Today : 10
Users This Year : 24849
Total Users : 37442
Views Today : 12
Total views : 73644