नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अहम मुलाकात की। इस बैठक को यूपी भाजपा संगठन में संभावित बदलाव और नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, क्षेत्रीय समीकरणों और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने इस मुलाकात को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ संगठनकर्ता बीएल संतोष तथा उतर प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल रहे। करीब लंबे समय तक चली इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा हुई।
राजनीतिक गलियारों में इस बैठक के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं कि उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक रणनीति को धार देने में जुट गया है।
बैठक समाप्त होने के बाद नेताओं ने औपचारिक रूप से कोई बड़ा बयान नहीं दिया, लेकिन अंदरखाने चल रही चर्चाओं ने सियासी हलकों का तापमान बढ़ा दिया है।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633