सुबह 7 बजे ही कैण्ट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर क्षेत्र के पटहारी टोला पहुंचे, जहां उन्होंने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव एक जर्जर सड़क को देखकर नाराज हो गए और संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके पश्चात विधायक कुम्हार समाज के लोगों से मिले, उन्होंने विधायक से अपनी समस्या साझा करते हुए बताया कि उनके काम के लिए आने वाली मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों को पुलिस खनन बताकर रोक देती है, जिससे उनके रोजगार पर असर पड़ रहा है। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तुरंत थाना प्रभारी से बात कर निर्देश दिया कि कुम्हार समाज को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और उनके कार्य में सहयोग किया जाए।

वहीं मनसा देवी मंदिर के पास स्थित गली में फैली गंदगी को देखकर विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता और विकास दोनों प्राथमिकता हैं तथा जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाएगा।
इस दौरान लोगों ने बताया कि राशन कार्ड में से नाम कट गया है तथा कोटेदार राशन कम देते है। विधायक सौरभ ने तुरंत खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों का नाम जोड़ा जाए और राशन से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
विधायक के साथ इस दौरान अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, अनुपम गुप्ता, प्रीति सिंह, सृजन श्रीवास्तव, लल्लन सोनकर, मनोज यादव, जीतेन्द्र पांडेय, रितेश राय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल, विनोद पटेल, गोविंद मौर्य, भैयालाल सोनकर, विनोद पटेल, उदय बिहारी, कुलदीप सेठ, अंकित राय, अनुराग श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, शिवांग सिन्हा एवं विक्की बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 6
Users This Year : 24845
Total Users : 37438
Views Today : 6
Total views : 73638