मीरजापुर के लिए गौरव का क्षण तब आया जब रोट्रैक्टर्स क्लब विंध्याचल के विवेक राजपूत ने लखनऊ में हुए DRR चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। विवेक राजपूत ने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद तैय्यब को 17 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। चुनाव में मोहम्मद तैय्यब को मात्र 5 वोट प्राप्त हुए।
यह पहली बार है, जब मिर्जापुर से किसी युवा का चयन DRR पद के लिए हुआ है, जिससे पूरे जनपद में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे क्लब एडवाइजर और मिर्जापुर के पदाधिकारियों की कड़ी मेहनत रही। सभी पदाधिकारियों ने दिन-रात मेहनत करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों से विवेक राजपूत के समर्थन में वोट देने की अपील की थी।
विवेक राजपूत की इस जीत को मिर्जापुर की युवा शक्ति और संगठन की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। चुनाव जीतने के बाद समर्थकों और क्लब सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विवेक ने मिर्जापुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और शुभचिंतकों ने विवेक राजपूत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445