रामनगर, वाराणसी:
रामनगर के नवागत प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने चौक चौराहा से किला रोड पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया।
साउंड सिस्टम से हिदायत:
अभियान के दौरान साउंड सिस्टम के जरिए ऑटो, टोटो, ठेला, खोमचा संचालकों को हिदायत दी गई कि वे रोड पर वाहन और दुकान न लगाएं। प्रभारी निरीक्षक ने दो टूक कहा कि “रोड चलने के लिए है, अतिक्रमण के लिए नहीं।”
कार्रवाई की चेतावनी:
संजय मिश्रा ने साफ चेतावनी दी कि आदेश का अनुपालन न करने पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान का मकसद किला रोड पर जाम की समस्या खत्म कर यातायात को सुगम बनाना है।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445