मीरजापुर
शनिवार, 16 मई 2026 को इंडियन डेंटल एसोसिएशन मीरजापुर शाखा द्वारा श्री विनायक प्ले स्कूल में निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 250 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। साथ ही बच्चों के बीच टूथपेस्ट एवं एक्टिविटी बुक का वितरण कर उन्हें मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर का आयोजन डॉ पीयूष जैन की अध्यक्षता एवं सचिव डॉ राजेश यादव के नेतृत्व में सी.डी.एच. कन्वीनर डॉ कनिष्का चौरसिया द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ राहुल चौरसिया, डॉ सुरभि कसेरा (प्रदेश प्रतिनिधि), डॉ वंदना गुप्ता एवं डॉ वरुण प्रकाश यादव का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय की प्रबंधक विनीता सिंह एवं एडवोकेट विनय सिंह का सहयोग सराहनीय रहा, जिनके सहयोग से शिविर का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन संभव हो सका।
शिविर के माध्यम से बच्चों को दांतों की सही देखभाल, नियमित ब्रश करने की आदत एवं मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443