प्रयागराज
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी शुक्ला का जन्मदिन प्रयागराज में बड़े ही हर्षोल्लास, खुशी और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर, मिठाई वितरण एवं शुभकामनाओं के साथ मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज में पूनम, रंजीता एवं रति के नेतृत्व में किया गया,
जहां सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी शुक्ला के दीर्घायु होने और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोशनी शुक्ला के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूती से आगे बढ़ रहा है और महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह से भरा रहा और सभी ने मिलकर जन्मदिन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रंजीता अपने बच्चों के साथ और पूनम, रंजीता, रति सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465