वाराणसी।
सबसे व्यस्त कचहरी रोड पर अब जाम और अवैध पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जिला कचहरी के पास बनी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग का विधिवत उद्घाटन किया।
इस हाईटेक पार्किंग में एक साथ 200 से अधिक चार पहिया और 300 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे, जिससे कचहरी परिसर और आसपास की सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगेगी।
पार्किंग परिसर में सीसीटीवी निगरानी, फायर सेफ्टी सिस्टम और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की सुविधा दी गई है, जिससे वाहन मालिकों को सुरक्षा की चिंता नहीं रहेगी।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से कचहरी रोड पर लगने वाले जाम में करीब 80% तक कमी आने की उम्मीद है।
कचहरी आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों के लिए यह मल्टीलेवल पार्किंग बड़ी राहत साबित होगी।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438