महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से सम्बद्ध जनपद मिर्जापुर के महाविद्यालयों में जारी सेमेस्टर परीक्षाओं को सुचारू, पारदर्शी और नकलमुक्त संपन्न कराने के लिए बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा गठित केंद्रीय सचल दल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सचल दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में डॉ. किरन यादव एवं डॉ. राजेश कुमार पाल की सचल दल ने स्नातक व विधि (छठे सेमेस्टर) और स्नातकोत्तर (चौथे सेमेस्टर) की परीक्षा के दौरान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
सचल दल ने मुख्य रूप से के.बी. पीजी कॉलेज, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय, एम.के. पीजी कॉलेज, जोखू लाल प्यारी देवी महाविद्यालय, पंडित महावीर त्रिपाठी महाविद्यालय, रामचंद्र यादव रेशमा यादव महिला महाविद्यालय, श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज और साईं इंस्टीट्यूट लोहदी कला का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सचल दल ने परीक्षा कक्षों की गहन तलाशी ली और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की।
सचल दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने परीक्षार्थियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि यदि किसी भी परीक्षार्थी के द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 19
Total views : 73327