वाराणसी
शहर में तेजी से बढ़ रही ऑनलाइन जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसीपी दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के निर्देशन में चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ऑनलाइन जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए पियरी पुलिस चौकी ले गई।
जानकारी के मुताबिक पुलिस युवक के मोबाइल फोन, बैंकिंग एप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डाटा की जांच कर रही है, ताकि ऑनलाइन जुए के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस को आशंका है कि मामला केवल व्यक्तिगत जुए तक सीमित न होकर बड़े नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है।
कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि युवाओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए की लत से बचाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में ऑनलाइन जुआ संचालित करने वालों में बेचैनी बढ़ गई है।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326