पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न हो गए हैं। दो तिहाई से ज्यादा बहुमत पाकर भाजपा गदगद है। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर बंगाल की जनता में नया उत्साह और नई उम्मीदें हैं। परिवर्तन का दौर है। लोगों की बीजेपी से अलग-अलग मांग है। लेकिन पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भइया ने बंगाल में सरकार बनाने जा रही बीजेपी से एक अलग तरह की मांग कर डाली है।
लहरी भइया ने कहा है कि भाजपा को बंगाल में मंत्रिमंडल की लिस्ट बनाने के साथ साथ वहां पर अब तक एक्टिव जिहादियों की भी लिस्ट तैयार करनी चाहिए। ताकि बंगाल को पिछले 15 सालो तक झुलसाने वाले लोगों को सजा दी जा सके।
लहरी भइया ने कहा है कि बंगाल के अंदर जल्द ही एक नई सरकार बनने जा रही है। वहां के लोगों ने भाजपा को न केवल जिताया बल्कि कुल 294 सीटों में से 208 सीटें जीताकर दोतिहाई से भी ज्यादा बहुमत प्रदान किया है। 8 मई को विधायकों की मीटिंग होगी जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।

और फिर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल की लिस्ट बनाई जाएगी। लेकिन मेरा एक निवेदन है कि मंत्रिमंडल की लिस्ट बनाने के साथ साथ ही उन जिहादियों की भी लिस्ट जरूर बना लेना चाहिए जिन्होंने पिछले 15 सालों तक ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे बंगाल को जलाया है ।
कैसे इन लोगों ने मासूम लोगों के घरों को आग के हवाले किया । उनको घरों से निकालकर गोलियां मारी और बच्चियों तथा महिलाओं के साथ बलात्कार किया। इस नई सरकार से मेरा यही निवेदन है कि अब इन जिहादियों को भी इनके घरों तथा इनके अड्डों से निकालकर इस तरह से इनकी सही जगह पर पहुंचाया जाए,
जिससे आनेवाले दिनों में बंगाल में जिहादियों का समूल सफाया हो सके। और बंगाल के लोग सुकून तथा चैन के माहौल में निडर होकर सांस ले सके।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633