सैयदराजा(चंदौली)
सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के छात्र का सैनिक स्कूल गोरखपुर में चयन होने से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गयी।विद्यालय के प्रबंधक सुशील शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय का छात्र लक्ष्य गुप्ता पुत्र जय प्रकाश गुप्ता का पांचवी कक्षा के बाद सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु परीक्षा दिया।
जिसमें वह उत्तीर्ण हुआ। वहीं उसका गोरखपुर स्थित सैनिक स्कूल में छठीं कक्षा में चयन होने से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। अत्यंत खुशी मिलती है जब विद्यालय का छात्र जनपद,प्रदेश में कोई उपलब्धि पाता है तो विद्यालय का नाम गौरान्वित करते हैं जो गर्व की बात है कि विद्यालय का छात्र को अच्छा मुकाम मिले। छात्र तैयारी में जुट गया है छात्र को उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ,
इस अवसर पर बिद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश शर्मा,विशाल शर्मा, देवेंद्र जालान, फिराज,किरन,बिजय पाण्डेय आदि शिक्षक ने छात्र को शुभकामनायें दी।










Users Today : 1
Users This Year : 24879
Total Users : 37472
Views Today : 1
Total views : 73708