जौनपुर:
जनपद जौनपुर को एक नई ऊर्जा और नई दिशा देने के लिए नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे प्रशासनिक महकमे में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
डीएम सैमुअल पाल एन का साफ संदेश विकास भी, सुरक्षा भी!
शासन की हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता।
कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाना।
विकास कार्यों में तेजी लाकर जौनपुर को नई पहचान देना।
तहसील व ब्लॉक स्तर पर जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण।
प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोपरि रखना।
पुलिस विभाग में खुशी की लहर
नवागत जिलाधिकारी के स्पष्ट और सख्त रुख से पुलिस विभाग में भी उत्साह की लहर दौड़ गई है। बेहतर समन्वय और मजबूत नेतृत्व के चलते अब अपराध पर और तेजी से नियंत्रण और कानून व्यवस्था में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
संदेश साफ है। अब जौनपुर में विकास और सुरक्षा साथ-साथ आगे बढ़ेंगे!
जनता और प्रशासन दोनों को एक नई उम्मीद, एक नई शुरुआत का इंतजार











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629