जौनपुर
पत्रकारिता और समाजसेवा का जब संगम होता है। तो एक ऐसी मिसाल बनती है। जो हर किसी को प्रेरित करती है। स्वदेश भारत न्यूज़ के समाचार संपादक एवं समाजसेवी विनय कुमार ने अपने जन्मदिन को सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव न बनाकर, उसे समाज के लिए समर्पित कर दिया।
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग बांटी खुशियां
अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर विनय कुमार ने जौनपुर के वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्ग माता-पिता के साथ समय बिताया। सभी को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया और फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान इस सेवा की सच्ची सफलता बन गई।
नन्हे बच्चों में बांटी शिक्षा की रोशनी
इसी क्रम में विकास खंड करंजा कला के प्राथमिक विद्यालय काफरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय पतहना में छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी, कलम एवं फल वितरित किए गए। बच्चों की खुशियों ने इस दिन को और भी खास बना दिया।
हर वर्ष निभाते हैं। सेवा का संकल्प
आपको बता दें कि विनय कुमार पिछले कई वर्षों से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण जैसे अनेक जनसेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उनका यह प्रयास समाज में एक नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है।
समाज और पत्रकारों के लिए प्रेरणा
विनय कुमार की इस पहल को आम जनमानस और पत्रकार बंधुओं द्वारा खूब सराहा गया। यह संदेश साफ है। कि पत्रकार सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के सच्चे हितैषी और बदलाव के वाहक भी होते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. विशद पटेल, डॉ. गुंजन पटेल, डॉ. अजीत कुमार, डॉ अनिल गौतम, बिनोद कुमार, स्वदेश भारत न्यूज़ के संपादक स्वदेश कुमार, मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा, इंजीनियर सुधीर कुमार, अरविंद कुमार राव (प्रधान), जोगिंदर प्रधान, न्यूज़ भीम इंडिया के संपादक रामचंद्र नागर, शशिधर चौहान, डॉ. राकेश, आशिफ पठान सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे:।
अगर हर पत्रकार अपने जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़े, तो बदलाव की एक नई लहर उठ सकती है।










Users Today : 0
Users This Year : 24878
Total Users : 37471
Views Today :
Total views : 73707