सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा क्षेत्र में एक जुमला सुनने को मिल रहा है जहां लोगों का कहना है कि कहीं बूंद बूंद पानी को लोग तरस रहे हैं, तो कहीं बारिश ही बारिश होने वाला बात करता हो रहा है।
इस संबंध में जब लोगों से जानकारी प्राप्त की गई तो उन लोगों ने बताया कि विगत कई माह से डॉक्टर अकबर,अलाउद्दीन के गली की स्थिति अत्यधिक खराब हो गई है। जहां ग्राम प्रधान द्वारा नाली निर्माण के नाम पर गली में बिछाया गया इंटरलॉक हटा दिया गया है। जिससे उक्त गली से आवा गमन करने वाले लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जबकि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर नाली निर्माण का कार्य पूर्ण करने के साथ इंटरलॉकिंग को लगाने का निर्देश दिया गया था। वही सकलडीहा कोर्ट में जाने वाले रास्ते जहां पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा इंटरलॉकिंग ईट लगाई गई थी। जिसकी स्थिति अभी भी काफी अच्छी देखी जा रही थी।
वहां इंटरलॉकिंग ईट के ऊपर ही दोबारा इंटरलॉकिंग ईट लगाने का कार्य कर दिया गया है,जिससे उक्त गली की ऊंचाई और बढ़ गई है। वही ऊंचाई बढ़ने के कारण बारिश होने पर कई लोगों के घरों में बारिश का पानी जाने की आशंका भी जाहिर की जा रही है। जबकि उससे कहीं ज्यादा आवश्यकता डॉ अकबर के घर जाने वाली गली की थी, जहां रोड की स्थिति अत्यधिक खराब हो गई है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए यह गुहार लगाई गई है, कि उक्त मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य हो रहे इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता तथा डॉक्टर अकबर के घर जाने वाली गली का निर्माण कार्य, नाली निर्माण का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने का संबंधित अधिकारी को निर्देशित करें।
जिससे सरकार के मनसा अनुरूप कार्य भी सुनिश्चित हो तथा लोगों को आने-जाने में सहूलियत भी प्राप्त हो।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 0
Users This Year : 24878
Total Users : 37471
Views Today :
Total views : 73707