चन्दौली अलीनगर थाना
क्षेत्र के देर रात्रि पटपरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा डांसर से छेड़खानी और लूट का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना पटपरा गांव में भरत चौहान के बेटे रतन चौहान की शादी से पहले देर रात्रि को आयोजित भत्तवान कार्यक्रम के दौरान हुई। देर रात्रि में आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें देर रात तक डांसरों के साथ गांव के लोग भी मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार, गांव के ही अमन चौहान नामक युवक ने एक डांसर को नोट देने की कोशिश की, जिसे डांसर ने नहीं पकड़ा। पार्टी समाप्त होने के बाद जब आर्केस्ट्रा पार्टी के सदस्य ऑटो से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अमन चौहान ने डांसर पुष्पा को रोक लिया।
आरोप है कि अमन चौहान ने डांसर पुष्पा के साथ छेड़खानी की और उससे 12 हजार रुपए भी लूट लिए। पीड़िता ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अमन चौहान के खिलाफ छेड़खानी और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629