सकलडीहा,
गांव की भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फसाकर शारीरिक संबध बनाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मनसोहदों में खलबली मची हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से शादी का झूठा वादा करके एक युवक ने कई माह तक शारीरिक संबध बनाया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। यही नही लड़के के साथ गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी भी दिया। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों की ओर से कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार के बीएनएस की विभिन्न धारा के तहत जेल भेज दिया। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि आरोपी युवक ईटवा गांव निवासी परमात्मा उर्फ सागर मौर्या उर्फ गोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार निषाद,उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय,राजेन्द्र प्रसाद और रोहित गौंड रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 55
Users This Year : 24829
Total Users : 37422
Views Today : 93
Total views : 73622