वाराणसी।
चेतगंज सर्किल का चार्ज संभालते ही एसीपी शुभम सिंह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।
गश्त के दौरान उनके साथ चेतगंज थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला, चौकी इंचार्ज वैभव शुक्ला, लहुराबीर चौकी प्रभारी विकल शांडिल्य, नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह तथा तेलियाबाग चौकी प्रभारी अली अतहर मौजूद रहे। टीम ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखते हुए आम लोगों से संवाद भी किया।
एसीपी शुभम सिंह ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस व्यापक गश्त से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और स्थानीय लोगों का भरोसा सुरक्षा व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459