चंदौली सकलडीहा जनपद में भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच नलकूपों की बदहाल स्थिति ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि ग्राम सभा डेढ़गावा में नलकूप संख्या 366 कई दिनों से खराब पड़ा है और बहुत कम पानी दे रहा है,
जिससे किसानों की फसल और नर्सरी प्रभावित हो रही है। पिंटू पाल ने कहा कि पानी की कमी के कारण नर्सरी सूखने की कगार पर हमेशा हो जाती है, लेकिन विभाग हर साल सिर्फ आश्वासन देता है, समाधान आज तक नहीं हुआ।

वहीं ग्राम सभा छरबलिया में नलकूप संख्या 166 की पाइपलाइन लगभग 200 मीटर तक कई वर्षों से खराब पड़ी है। किसान नेता पिंटू पाल ने आरोप लगाया कि पिछले 4-5 वर्षों से विभाग किसानों के साथ सिर्फ वादाखिलाफी कर रहा है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
पिंटू पाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब नर्सरी का समय आ चुका है और यदि समय रहते दोनों नलकूपों को ठीक नहीं किया गया तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
किसान नेता पिंटू पाल के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान अब अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो रहे हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 9
Total views : 73538