वाराणसी
करोड़ों की ठगी, अपहरण की धमकी और फिरौती मांगने वाले आरोपी आरिफ अहमद उर्फ मोनू निवासी कुसहा चुनार (मिर्जापुर) के एक साथी को चितईपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता रविशंकर पटेल ने पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कुछ समय पहले तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक संगठित गिरोह ने उन्हें झांसा देकर 81 लाख रुपये हड़प लिए और अब जान से मारने की धमकी देकर हर माह एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है। जाच के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्रवाई चालू कर दी
इस सम्बन्ध मे चितईपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए मुज्जम्मील ऊर्फ कल्लू पुत्र आफताब आलम निवासी कुसहा मिर्जापुर को थाने बुलाई पूछताछ मे संतोष जनक जबाब न देने व पुलिस के सामने अधिवक्ता रविशंकर पटेल से धमकी भरी लहजे मे बात करने व पुलिस को गुमराह करने पर विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 9
Total views : 73538