जौनपुर
जनपद में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का एक बार फिर शानदार उदाहरण देखने को मिला, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय पर प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए पीड़ितों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं।
हर फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कुँवर अनुपम सिंह ने न केवल उन्हें आश्वस्त किया, बल्कि संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जनता के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का अद्भुत संगम
इस जनसुनवाई में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि जौनपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसएसपी के इस मानवीय और संवेदनशील रवैये ने फरियादियों के चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान ला दी।
जनता की सेवा ही प्राथमिकता” का संदेश
एसएसपी जौनपुर की यह पहल पुलिस विभाग के उस सकारात्मक चेहरे को उजागर करती है।
जिसमें आम जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके नेतृत्व में जौनपुर पुलिस निरंतर जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।
पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण
इस प्रकार की जनसुनवाई न केवल आमजन में विश्वास बढ़ाती है। बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर खुशियों की बौछार भी करती है।







