कछवा /मीरजापुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवटावीर के समीप मंगलवार को शाम 5:30 बजे लगभग मिट्टी लदी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार 45 वर्षीय उषा देवी (गुड्डी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। मालूम हो कि ग्राम अगियावीर निवासी 50 वर्षीय राजेश यादव अपनी पत्नी उषा देवी उर्फ गुड्डी उम्र 47 वर्ष को समान दिलवाने के लिए बाइक से कछवा बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह केवटावीर के पास पहुंचे ही थे कि आगे से आ रही
मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े इसी दौरान मिट्टी लदे ट्रैक्टर के ट्राली का पहिया पहिया उषा देवी के ऊपर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई। वही स्थानीय लोगों द्वारा महिला व उनके पति को आनन फानन में कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया
इसकी सूचना मिलती ही परिजनों में कोहराम मच गया राजेश कुमार को पांच पुत्री और एक पुत्र थे एक लड़की से पहले ही शादी हो चुकी थी दूसरी लड़की की शादी 13 मई को होनी थी जिसके खरीदारी के लिए वह अपनी पत्नी के साथ कछवा की तरफ आ रहे थे किसे मालूम था कि बच्चियों के सर से मां का साया उठ जाएगा वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची मौके पर शांति व्यवस्था कायम है
पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा पूरे मामले की जांच में जुट गई है।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438