मीरजापुर।
विंध्याचल स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों के बीच साड़ी व अंगवस्त्र वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही अनुप्रिया पटेल की ताकत है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया। वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी व आश्रम प्रबंधन के लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438