वाराणसी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मधुबन पार्क में 18 दिनों तक धरना देने के बाद संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद हट गए थे पुनः कनिष्ठ लिपिक पद के लिए जो भर्ती निकाली गई है उसका एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है,
जिसको लेकर कर्मचारी पुनः मधुबन पार्क में इकट्ठा हुए हैं और अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी बातों से मुकर रहा है। उन्होंने निवेदन किया कि हमारे साथ ऐसा अत्याचार ना करें और हमें नियमित करें।







