चन्दौली सकलडीहा
सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान से रविवार को डा.भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बौद्ध धम्म यात्रा निकाली गयी। देर शाम तक पहुंची बौद्ध धम्म यात्रा विशाल गोष्ठी में तब्दील होगया। इस दौरान हजारों की संख्या में बौद्धिष्ठ सहित अनुवाई महिलायें और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में मिशनगीत के साथ डा.आम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प दोहराया।
बतौर मुख्य अतिथि भंते चंदिमा थेरो पूर्व अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ ने कहा कि भगवान बुद्ध को मानने वाले लाखों नहीं करोड़ों की संख्या में हर देश और गांव में है। भगवान बुद्ध मानवता और समता मूलक समाज के लिये जाने जाते है। डा.आम्बेडकर के अनुवाईयों ने बौद्धधर्म को अपनाया। जिस देश में भगवान बुद्ध को दिया आज उनका पताका पूरे देश में गूंज रहा है।

विशिष्ट अतिथि दिनेश चन्द्रा पूर्व भाषा अधिकारी और डॉ अश्वनी कुमार, राकेश कुमार ,गणेश प्रसाद ने कहा कि आंबेडकर ने दलितों को ही नहीं, पूरे भारत को समानता का संदेश दिया। धम्म यात्रा हमें उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है । हमें बौद्ध धम्म के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। पूरे देश में 25 प्रतिशत दलित समाज के लोग है। कार्यक्रम से पूर्व डा.आम्बेडकर और बुद्ध के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए अनुवाईयों ने बुद्धधम्म यात्रा निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में लोगा शामिल रहे।
इस मौके पर मिशन गीत कलाकार रवि राज बौद्ध ,प्रीति बौद्ध,पप्पू राजा,शिवचरण दीवाना, बमार्कण्डेय कवि ने अपने गीतों से सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष रामराज राजभर सचिव पूर्व प्रधान नागेपुर,लल्लन प्रसाद, राम हरख चौधरी अरुण रत्नाकर ,निठोहर सत्यार्थी ज्ञानचंद, रमेश राम ,उर्मिला संतोष, प्रीती माला ,सुमनकांत, भाई राम, सत्यजीत भाष्कर,अजय यादव ,दुलारे राम,कुलदीप चौधरी,जितेन्द्र चौधरी,अरविंद राजभर,दीप सूदन आर्य,विजय शाहनी,सोनू,सतीश चन्द्र,सुरेन्द्र यादव,केके सोनी सहित अन्य रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459