वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका (कोर्ट मैरिज का दावा) पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। प्रेमिका ने शादी का विरोध करते हुए दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने में समझौता हुआ कि लड़का पक्ष लड़की पक्ष को एक सप्ताह में पूरा खर्च लौटाएगा।
वहीं, कुछ ही देर बाद महाराष्ट्र से आई युवती भी थाने पहुंच गई। तीनों पक्षों की अलग-अलग मांगों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। युवती किसी भी हाल में यह शादी नहीं होने देना चाह रही थी। उसने कहा कि ये शादी नहीं हो सकती।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे की निवासी है। वहां रहने के दौरान उसकी जान पहचान जौनपुर जलालपुर निवासी युवक से फेसबुक हुई, जो बाद में पुणे में प्रेम संबंध में बदल गई। युवक पर बीते नवंबर में युवती ने धोखाधड़ी, संबंध बनाने समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रेमिका का दावा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी।
अपनी सगाई (रिंग सेरेमनी) की फोटो प्रेमिका के अनुसार, युवक (दूल्हे) ने भेजकर उसे उकसाया और बताया कि भेलूपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज में उसकी शादी तय हो गई है। इसके बाद वह पुणे से फ्लाइस से वाराणसी आई। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि फिलहाल समझौता करा दिया गया है। वहीं, शादी लॉन के बाहर मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529