मीरजापुर।
विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में सी0 आई0 एस0 सी0 ई0 की जोनल कबड्डी प्रतियोगिता बड़ी भव्यता के साथ आयोजित की गई। प्रतियोगिता मे नौ टीमों के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और हर टीम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
परिणामों की बात करें तो टूर्नामेंट में बजाज स्कूल का दबदबा देखने को मिला। अंडर-14 व अंडर-19 बालक वर्ग में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेेष्ठता साबित की जबकि बालको के तीनों वर्ग में सेंट थाॅमस स्कूल गोपीगंज रजत पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग मे स्वर्ण पदक सेंट मेरी स्कूल हिनौली मुगलसराय, कांस्य पदक सेंट जाॅन्स स्कूल बभनौटी भदोही तथा अंडर-19 में सेंट मेरी स्कूल बलिया को कांस्य पदक मिला।
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया अंडर-14 में सेंट मेरी स्कूल मिर्जापुर ने स्वर्ण पदक जीता जबकि सेंट मेरी स्कूल गाजीपुर ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 में सेंट मेरी स्कूल गाजीपुर स्वर्ण पदक, सेंट मेरी स्कूल मीरजापुर रजत पदक व सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर मीरजापुर ने कांस्य पदक तथा अंडर-19 में सेंट मेरी स्कूल गाजीपुर स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रही जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त कर सेंट मेरी स्कूल मिर्जापुर रजत पदक, तीसरे स्थान के लिए सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर मीरजापुर ने कांस्य पदक जीता।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ0 शिवानी कौशिक ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है। विद्यालय के डायरेक्टर परितोष बजाज ने स्कूल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों मे न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है बल्कि उनमें अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ टीमवर्क की भावना भी विकसित होती है।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी दिए गए। यह जानकारी डाॅ0 शिवानी कौशिक प्रधानाचार्या ने दी है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459