चंदौली कमालपुर
कस्बा क्षेत्र के इनायतपुर गांव स्थित सौ केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अवर अभियंता दाल चन्द द्वारा उतार कर अन्यत्र भेज दिया गया। उसके स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया।
ग्रामीणों ने जब अवर अभियंता से इस बाबत बात किया तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। यही नहीं लगभग 18 घंटे बीतने के बावजूद भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की गई। जिससे लोग बिलबिला गए। परेशान हो कर ग्रामीण पावर हाउस पर पहुंच कर शांतिपूर्वक धरना करने लगे।
धरना की सूचना पाकर एस डी ओ सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। इस बीच सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अपने प्रतिनिधि अन्नू सिंह को मौके पर भेजा। एस डी ओ सुधीर कुमार ने तुरन्त विद्युत आपूर्ति बहाल कराया व लिखित आश्वासन दिया कि पुनः सौ केवीए का ट्रांसफार्मर 29 अप्रैल शाम तक लगा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान जलील अंसारी, सतीश मौर्य, धर्मेन्द्र तिवारी, राम अवतार, मुन्ना राजभर, कैलाश राजभर, जगदीश, बबलू, बीरेंद्र गोंड,नीरज, शिव प्रकाश विश्वकर्मा आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458